रांची, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। सूखे की स्थिति का सामना कर रहे झारखंड के किसानों को गुरुवार और शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से दोहरा झटका लगा है, जिससे उनकी खड़ी फसलें और सब्जियां बर्बाद हो गईं।
रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज तथा बोकारो में क्रमश: 53.4, 42.8, 26.6 तथा 7.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रांची में न्यूनतम तापमान घटकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, हजारों एकड़ खेतों में लगी फूलगोभी व टमाटर जैसी सब्जियों व खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा।
झारखंड सरकार ने मुआवजे के लिए अधिकारियों को हालात का जायजा लेने के लिए कहा है।
dharmpath.com dharmpath