नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिन भर आसमान साफ रहेगा।”
यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 96 प्रतिशत दर्ज की गई।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
dharmpath.com dharmpath