भोपाल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं का असर कमजोर पड़ने से बीते 24 घंटों में तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
राज्य में सोमवार को मौसम सुहावना है। आसमान साफ होने से धूप खिली है, लेकिन हवाओं में ठंडक घुली होने से काफी राहत है। राज्य में बीते दो दिनों में हवाओं के रुख में बदलाव आया है। उत्तर की ओर से आने वाली सर्द हवाओं का जोर कमजोर पड़ने से ठंड कुछ कम हुई है और तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है।
भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री, इंदौर का 17.5 डिग्री, ग्वालियर का 16.6 डिग्री और जबलपुर का 20 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री, इंदौर का 29.6 डिग्री, ग्वालियर का 31.9 डिग्री और जबलपुर का 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath