केरल में निकाय चुनाव के लिए मतदान

तिरुवनंतपुरम, 2 नवंबर (आईएएनएस)। केरल में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को मतदान जारी हैं। राज्य में सुबह नौ बजे तक लगभग 12 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय ने यह जानकारी दी।

राज्य में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है, लेकिन किन्नूर जिले के कुछ बूथों पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मतदान प्रक्रिया बाधित हुई।

जिन जिलों में मतदान हो रहे हैं, उनमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, इडुक्की, कोझीकोड, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड शामिल हैं।

राज्य में 1.01 करोड़ लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर इस चरण में 31,161 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

माकपा के सदस्य पिन्नाराई विजयन ने मतदान करने के बाद संवाददाताओं को बताया कि इन चुनावों के नतीजे राज्य के राजनीतिक इतिहास में कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं।

राज्य में दो चरणों के तहत हो रहे चुनाव में 35,000 मतदान केंद्रों पर 2.50 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश होने की वजह से सोमवार को मतदान का रूझान कम रहा। मतदान के शुरुआती घंटे में लगभग नौ प्रतिशत मत पड़े।

संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के संयोजक पी.पी.तनकाचेन ने विश्वास जताया कि इस चुनाव के नतीजे यूडीएफ के पक्ष में होंगे और ये मुख्यमंत्री ओमन चांडी सरकार की एक और उपलब्धि होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493