कैक्सिन विनिर्माण पीएमआई देश में विनिर्माण गतिविधियों का संकेतक है। वित्तीय सूचना सेवा प्रदाता ‘मार्किट’ द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, यह पीएमआई कई महीनों की गिरावट के बाद सितंबर में 47.2 से अधिक रही, हालांकि अभी भी इसमें गिरावट बनी हुई है।
पीएमआई की 50 से ऊपर की रीडिंग अर्थव्यवस्था में विस्तार और 50 से नीचे संकुचन को दर्शाती है।
कैक्सिन इनसाइट ग्रुप के मुख्य अर्थशास्त्री हे फान ने कहा, “विनिर्माण उद्योग की गतिविधियों की कमजोरी मंद पड़ गई है, जिससे पता चलता है कि पिछली प्रोत्साहक नीतियों का प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है।”
dharmpath.com dharmpath