पंजाब में बसों में अश्लील संगीत पर रोक

चंडीगढ़, 2 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब सरकार ने यात्रियों की शिकायतों पर गौर करते हुए सरकारी बसों में अश्लील व उत्तेजक संगीत बजाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

पंजाब के परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहर ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि सरकार के निर्देश का उल्लंघन करने वाले चालक को विभाग की कड़ी कार्रवाई झेलनी पड़ेगी।

मंत्री ने कहा कि सरकार लोगों को बेहतरीन परिवहन सेवा मुहैया कराने को प्रतिबद्ध है।

कोहर ने कहा, “सरकारी बसों में उत्तेजक संगीत बजाने के मामलों की विशेष गठित कमेटी द्वारा जांच की जाएगी।”

उन्होंने कहा, “बसों में अश्लील व तेज संगीत से न केवल यात्रियों में मानसिक प्रदूषण होता है, बल्कि इससे चालक का ध्यान भटकता है, फलस्वरूप दुर्घटनाएं होती हैं।”

मंत्री ने कहा, “इस तरह का संगीत राज्य की सांस्कृतिक विरासत के विपरीत है और राज्य के आदेशों की अवमानना है।”

कोहर ने लोगों से अपील की कि अगर राज्य सरकार की बसों में वे इस तरह के संगीत सुनते हैं, तो इसकी शिकायत के लिए वे उनसे व्यक्तिगत तौर पर संपर्क करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493