उप्र पंचायत चुनाव : ओवैसी की पार्टी का खाता खुला, सपा को झटका (लीड-1)

लखनऊ, 2 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की मतगणना अभी भी जारी है। अब तक आए नतीजों से जहां सूबे की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) को करारा झटका लगा है, जबकि सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी उप्र में पहली बार अपना खाता खोलने में सफल हो गई।

ओवैसी की पार्टी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के गढ़ आजमगढ़ से अपना खाता खोला है। एमआईएम का दावा है कि उनके समर्थित प्रत्याशियों ने आजमगढ़ और मुज्जफरनगर में जीत दर्ज की है।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए अभी भी मतगणना का काम जारी है। 3 बजे तक क्षेत्र पंचायत के 77576 पदों में से 72209 वार्ड के नतीजे घोषित किए गए। वहीं जिला पंचायत सदस्यों के 3112 पदों में से अब तक 475 के नतीजे सामने आए हैं।

अब तक आए नतीजों में प्रदेश की अखिलेश सरकार के कई मंत्रियों के रिश्तेदार पराजित हो चुके हैं। हालांकि कुछ मंत्रियों के रिश्तेदारों को जीत भी मिली है।

सपा सांसद के भाई और वर्तमान जिला पंचायात अध्यक्ष शिशुपाल यादव 200 वोटों से पीछे चल रहे हैं। गाजीपुर से मंत्री कैलाश यादव का बेटा वीरेंद्र यादव 899 वोटों से पीछे चल रहा था, उसे जबरन जितवाने का आरोप है।

जालौन में सपा सांसद डॉ. चंद्रपाल यादव के भाई की पत्नी उमा देवी डीडीसी के चुनाव में 4 हजार वोटों से पिछड़ गईं। अमरोहा में मंत्री महबूब अली की पत्नी और बेटा काउंटिंग में आगे चल रहे थे, देर रात के बाद वे पिछड़ गए।

सीतापुर में राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी की दोनों बेटियों को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष के पति भी चुनाव हार गए हैं। बलरामपुर में जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव की पत्नी, बेटा और छोटी बहू चुनाव मैदान में थे। तीनों काउंटिंग में पीछे चल रहे हैं।

फरु खाबाद में भी सपा को झटका लग सकता है। यहां के कायमगंज ब्लॉक में जिला पंचायत की चतुर्थ सीट से अलीगंज विधायक रामेश यादव के बेटे सुबोध यादव दो फेज की काउंटिंग में 353 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

फैजाबाद में कैबिनट मंत्री अवधेश प्रसाद की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पिछड़ गई हैं। उनके बेटे अमित कुमार पीछे चल रहे हैं। संत कबीर नगर में पंचायत वार्ड नंबर 31 से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री शंखलाल मांझी की पत्नी अंजनी मांझी को भी हार का सामना करना पड़ सकता है। मतगणना में शंखलाल मांझी की पत्नी तीसरे नंबर पर चल रही हैं।

गोंडा में मंत्री पंडित सिंह के भाई की पत्नी बबिता सिंह रिकर्ड 18 हजार वोटों से चुनाव जीत गई हैं। जालौन से भाजपा सांसद भानुप्रताप के बेटे जयभान सिंह को भी करारी हार मिली है।

उत्तर प्रदेश में दर्जा प्राप्त मंत्री तोताराम यादव जिला पंचायत सदस्य के पद के चुनाव में कड़वी हार मिली है। मैनपुरी के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे तोताराम यादव बूथ कैप्चरिंग के बाद भी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। रविवार देर रात तक तोताराम चौथे स्थान पर चल रहे थे। उन्हें मात्र 412 वोट मिले हैं।

चुनाव के दौरान रायपुर में बूथ कैप्चरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद तोताराम सुर्खियों में आए थे। इस बूथ पर पुनर्मतदान हुआ था। तोताराम सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बड़े खास बताए जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493