उप्र : इधर चुनाव जीता, उधर गूंजी किलकारी

जिस वक्त परिणाम घोषित किया गया, उस वक्त यह महिला प्रत्याशी राधा देवी अस्पताल में भर्ती थीं। उनके विजयी होने का प्रमाणपत्र देने के लिए जब घोषणा की, तब पता चला कि प्रत्याशी ने बेटे को जन्म दिया है। विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र बाद में दिया जाएगा।

चुनाव जीतने और पुत्र के जन्म लेने की दोहरी खुशी शीतलपुर विकासखंड क्षेत्र के बीडीसी वार्ड संख्या 110 से चुनाव लड़ने वाली राधा देवी पत्नी विनोद कुमार को मिली है। गांव धुआई निवासी राधा को विजयी घोषित किया गया। जीत की सूचना जब राधा को महिला अस्पताल में दी गई तो उनके चेहरे से खुशी झलक उठी।

दरअसल, राधा देवी ने गर्भावस्था में ही चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के लिए भले ही वह अपने वार्ड में नहीं घूम सकीं, लेकिन उनके परिजन चुनाव प्रचार की कमान बखूबी संभाले रहे। प्रत्याशी के समर्थक जीत पर जश्न मना रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493