उप्र : छेड़खानी के विरोध पर विवाहिता को गोली मारी, मौत

कानपुर नगर के लक्ष्मीपुरवां निवासी संजय प्रजापति की पत्नी आशा देवी एक पखवारे पूर्व अपने मायके बिजौली गांव आई थी। बताते हंै कि वह घर के सामने जानवरों को चारा दे रही थी, तभी गांव का ही दबंग रघुराज पाल, पंतलाल पाल वहां आ गए और जानवरों को चारा दे रही आशा देवी पर रघुराज ने अवैध 315 बोर का तमंचा सटाकर ताबड़-तोड़ दो गोली मार दी, पहली गोली कोख व दूसरी गोली सिर पर लगी, जिसके फलस्वरूप आशा देवी मौके पर ही ढेर हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हत्यारे मौके से फरार हो गए, जिस वक्त दबंगों ने घटना का अंजाम दिया, उस समय मृतका की छोटी बहन रन्नो देवी मौके पर थी, उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के चाचा ने बताया कि एक पखवारे पूर्व वह अपने मायके आई थी, और 27 अक्टूबर को गांव में मेला लगता है, जिस पर मृतका आशा, रश्मि, मोनी व रन्नो देवी मेला घूमने गए थे, रघुराज व उसका साथी पंतलाल ने उन लोगों के साथ छेड़छाड़ किया था, जिस पर चारों बहनों ने उसकी शिकायत घर पर कहने की बात कही, इसी बात को लेकर कल उसने घटना को अंजाम दे दिया।

मृतका के परिजनों ने थाने में दोनों हत्यारों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493