इम्तियाज अली की ‘तमाशा’ देखने को उत्सुक करण

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। जहां एक ओर दर्शक फिल्म ‘तमाशा’ में दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर को एक-साथ देखने को बेताब हैं, वहीं दूसरी ओर निर्देशक करण जौहर आगामी रोमांटिक फिल्म इसलिए देखना चाहते हैं क्योंकि फिल्म इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित है।

करण ने एक बयान में कहा, “फिल्म ‘तमाशा’ बिल्कुस आश्चर्यजनक लग रही है। मैं इम्तियाज की फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर सकता। मैं इसे रणवीर और दीपिका के लिए नहीं देखूंगा बल्कि मैं इसे इम्तियाज अली की वजह से देखूंगा।”

रणवीर वर्तमान में ‘कुछ कुछ होता है’ के निर्देशक के साथ लंदन में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्म के संगीत की सफलता का जश्न मनाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दीपिका शामिल हुईं।

इससे पहले तीनों ने 2013 में फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ काम किया था। यह फिल्म करण के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित थी।

यूटीवी मोशन पिक्चर्स और नाडियाडवाला ग्रेंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म ‘तमाशा’ 27 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493