केंद्र, राज्य विद्युत संबंधित मुद्दों पर कोच्चि में चर्चा करेंगे

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित विद्युत शुल्क सहित विद्युत क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसकी शुरुआत केरल के कोच्चि में शुक्रवार से हो रही है।

राष्ट्रीय राजधानी में जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय विद्युत मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

छह तथा सात नवंबर को होने वाली बैठक में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के विद्युत, नवीकरणीय ऊर्जा व खान मंत्री हिस्सा लेंगे।

बयान के मुताबिक, “सम्मेलन में विद्युत क्षेत्र में सुधार के अलावा विद्युत उत्पादन संबंधी मुद्दा, वितरण व पारेषण, कोयला उत्पादन व आपूर्ति, नवीकरणीय ऊर्जा व ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा होगी।”

बयान में कहा गया है कि यह सम्मेलन संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से पहले किया जा रहा है, जहां विद्युत अधिनियम में प्रस्तावित सुधारों के मुद्दे उठाए जाएंगे।

मंत्रालय ने कहा कि ताप परियोजनाओं, भूमि अधिग्रहण व कोयला की अदला-बदली प्रणाली पर चर्चा होगी। सम्मेलन में सभी को सातों दिन चौबीसों घंटे विद्युत की सुविधा देने पर भी चर्चा होगी।

राज्य विद्युत बोर्ड व वितरण कंपनियों के पास सार्वजनिक क्षेत्र की विद्युत कंपनियों व कोल इंडिया की बकाया राशि का मुद्दा भी एजेंडे में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493