बिहार में धूप, पारा लुढ़का

पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही धूप निकली है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्यभर में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री, पूर्णिया का 18.4 डिग्री और गया का 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री, गया का 32.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493