झुर्रियों से चिंतित नहीं हैं सारा मिशेल

लॉस एंजेलिस, 4 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सारा मिशेल गैलार कहना है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके चेहरे की झुर्रियों को लेकर लोग क्या बातें बनाते हैं।

‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘फूडस्टर्स’ नामक कंपनी लांच करने वाली सारा (38) ने एक खास बातचीत के दौरान अपनी खूबसूरती के राज भी साझा किए।

सारा ने ‘द न्यू पोटैटो’ साइट को दिए साक्षात्कार में अपनी इस कंपनी के बारे में बताया, जो खानपान के लिए सुविधाजनक तथा स्वास्थ्यपरक विकल्प मुहैया कराती है और परिवार के सदस्यों को एक टेबल पर लाती है।

इस दौरान सारा ने अपनी सुंदरता के राज साझा करते हुए कहा, “सच कहूं तो मुझे झुर्रियों को लेकर लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। खुशी मेरी हर चीज का मुख्य कारण है।”

सारा ने कहा, “निखार तो आपके अंदर से आता है। पर्याप्त मात्रा में पानी और नींद, दोनों बहुत जरूरी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493