एफसी गोवा ने ब्राजील के कोएल्हो के साथ करार किया

मडगाव, 4 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने बुधवार को चोटिल चल रहे ब्राजीलियाई स्ट्राइकर विक्टर सिमोज की जगह उनके हमवतन राफेल कोएल्हो के साथ करार किया।

एफसी गोवा ने कोएल्हो के साथ आईएसएल के दूसरे संस्करण के शेष मैचों के लिए ही करार किया है।

कोएल्हो अब एफसी गोवा के लिए 20 नंबर की जर्सी में खेलते दिखाई देंगे और गुरुवार को चेन्नइयन एफसी के खिलाफ होने वाले टीम के अगले मैच से ही उपलब्ध रहेंगे।

सिमोज आईएसएल के पहले चरण के दौरान खेलते हुए चोटिल हुए।

गोवा आईएसएल-2 की आठ टीमों की अंकतालिका में इस समय सातवें पायदान पर है। उसके सात मैचों से 11 अंक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493