मैगी पर प्रतिबंध हटाना केंद्र के हाथ में : पारसेकर

पणजी, 5 नवंबर (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार जब मैगी पर लगा प्रतिबंध हटा देगी, उसके बाद ही राज्य में मैगी की बिक्री फिर से शुरू होगी। पारसेकर ने कहा कि मैगी की बिक्री को फिर से शुरू करने में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

पारसेकर ने राज्य की राजधानी पणजी में आईएएनएस को बताया, “मैगी नूडल्स पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। यह उन पर है कि वे यह प्रतिबंध हटाएं या नहीं।”

पारसेकर की यह टिप्पणी नेस्ले की बुधवार की उस घोषणा के बाद आई है, जिसमें कहा गया कि ‘नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज’ (एनएबीएल) ने गोवा, कर्नाटक और पंजाब के उसके उत्पादक संयंत्रों से लिए गए नमूनों को जांच में सही माना है।

गौरतलब है कि मैगी नूडल्स के नमूनों में अत्यधिक मात्रा में लेड (सीसा) और मोनो सोडियम ग्लूटमेट (एमडीजी) पाए जाने के बाद जून में इस पर देशभर में प्रतिबंध लगा दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493