चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 में पहुंचा बर्सिलोना

मेड्रिड, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना ने बेलारूस के क्लब बेट बोरिशोव को 3-0 से हराकर यूरोपीयन चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बुधवार को हुए इस मैच में भी क्लब के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी नहीं खेल सके, लेकिन नेमार और सुआरेज ने मैच में मेसी की कमी बिल्कुल नहीं खलने दी।

बार्सिलोना के लिए नेमार ने दो और सुआरेज ने एक गोल किए।

बार्सिलोना को चूंकि विलारेल के खिलाफ सप्ताहांत पर घरेलू मैदान पर एक अहम मैच खेलना है, इसलिए कोच लुइस एनरीक ने गेरार्ड पिक को आराम देने का फैसला किया और उनकी जगह टीम में थॉमस वर्मालेन को जगह दी गई।

आंद्रेस इनिएस्ता, सर्जियो बुस्क्वेट्स, सेर्जी रोबटरे और इवान रैकिटिक मध्यपंक्ति में उतरे। हालांकि रैकिटिक को 19वें मिनट में ही चोटिल हो मैदान से बाहर जाना पड़ा।

मध्यांतर से पहले 30वें मिनट में नेमार द्वारा किए गए गोल की बदौलत बार्सिलोना ने 1-0 की बढ़त ले ली थी।

मध्यांतर के बाद 60वें मिनट में सुआरेज ने पेनाल्टी एरिया के अंदर से गोल कर बार्सिलोना को 2-0 की बढ़त दिला दी।

सुआरेज के पास पर नेमार ने 83वें मिनट में मैच का आखिरी गोल किया और बार्सिलोना को 3-0 से जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493