आधारभूत ढांचे की राह की बाधाएं दूर होंगी : मोदी

सोनीपत, 5 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार आधारभूत ढांचे की राह में आने वाली बाधाओं को हटाने की पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आधारभूत परियोजनाओं को गति देने के लिए नियमों को आसान बनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने यहां तीन राजमार्गो की आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा में ये बातें कहीं। उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों और राज्यों के बीच तालमेल बढ़ाने की सरकार की पहल ‘प्रो-एक्टिव गवर्नेस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन’ (पीआरएजीएटी-प्रगति) की चर्चा की। लोगों को बताया कि वह हर महीने लंबित परियोजनाओं के बारे में मंत्रालयों और राज्यों के बीच होने वाली तालमेल बैठक की अध्यक्षता करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सड़क और बिजली जैसी आधारभूत परियोजनाएं विकास की पूर्व शर्त हैं। नए राजमार्ग हरियाणा के विकास को गति देंगे। उन्होंने 2022 तक देश के सभी हिस्सों में चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति के सरकार के मिशन का भी जिक्र किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और चौधरी बीरेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493