रियो में स्वर्ण पदक जीतने को तैयार ब्राजील : रोमारियो

रियो डी जेनेरियो, 6 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी रोमारियो ने कहा कि अगले साल रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलंपिक खेलों में ब्राजील की फुटबाल टीम का स्वर्ण पदक का सपना साकार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि रियो 2016 में ब्राजील की फुटबाल टीम स्वर्ण पदक जीतने के लिए तैयार है।

ओलंपिक ही ऐसी बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है, जिसमें ब्राजील की फुटबाल टीम ने अबतक स्वर्ण पदक नहीं जीता है। रोमारियो ने डुंगा की टीम को लंदन ओलंपिक 2012 के फाइनल में किए प्रदर्शन से बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दी। तब यह टीम उपविजेता रही थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अब ब्राजील के सीनेटर रोमारियो ने ‘रियो2016 डॉट कॉम’ वेबसाइट को गुरुवार को बताया, “ब्राजील के लिए यह खिताब बहुत जरूरी है और व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि अगले साल खिताब जीतने की बारी हमारी है।”

ब्राजील ने साल 1984 से अब तक खेले गए ओलंपिक फुटबाल में तीन रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493