नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध रही। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिनभर आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 83 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath