प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन की पासपोर्ट अर्जी निरस्त

download (8)अहमदाबाद – भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन को पासपोर्ट देने से मना कर दिया गया है.बीबीसी में छपी खबर के अनुसार “जशोदाबेन ने पिछले महीने पासपोर्ट की अर्ज़ी दी थी … लेकिन अधिकारी ने उसे यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि उन्हें शादी का प्रमाणपत्र जमा करना होगा.”

अहमदाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट की अर्ज़ी दस्तावेज़ पूरी न होने की वजह से अस्वीकार की गई है.

अशोक मोदी का कहना था कि उन्होंने “अधिकारी को बताया कि जशोदाबेन ने 1968 में नरेंद्र भाई मोदी से शादी की थी. उन दिनों में प्रमाण पत्र आवश्यक नहीं होता था. लेकिन पासपोर्ट कार्यालय ने अर्ज़ी लेने से इनकार करते हुए कहा कि शादी के प्रमाणपत्र या शपथपत्र के बिना जशोदाबेन को पासपोर्ट जारी नहीं किया जा सकता है.”

जशोदाबेन अपने रिश्तेदारों से मिलने विदेश जाना चाहती हैं,अब वे कानूनी पहलुओं की तरफ विचार कर रही हैं जिससे पासपोर्ट प्राप्त हो सके.फिलहाल वे अपने भाई के साथ रहती हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493