महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलेगा : क़े सी़ त्यागी

पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में हुए मतदान के बाद रविवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के बाद जनता दल (युनाइटेड) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बढ़त बनाने के बाद जद (यू) के महासचिव क़े सी़ त्यागी ने कहा कि जिस दिन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था, उसी दिन महागठबंधन को अपनी जीत पर विश्वास हो गया था।

त्यागी ने कहा, “महागठबंधन स्पष्ट बहुमत हासिल करेगा। निर्दलीय उम्मीदवारों को जो जनादेश मिला है, वह भी भाजपा के खिलाफ है।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जद (यू) अलग पार्टी नहीं है।

महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को अधिक सीटें मिलने के प्रश्न पर उन्होंने कहा, “चुनाव परिणाम के बाद जद (यू) और राजद को एक करने की कोशिश की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493