मोदी, राजनाथ ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 89वें जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उन्होंने देश में अमूल्य योगदान दिया है।

मोदी ने आडवाणी को उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई दी और बाद में ट्विटर पर लिखा, “हमारे मार्गदर्शक और हमारी प्रेरणा माननीय एल.के. आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आडवाणी जी के लिए अच्छे स्वास्थ्य से परिपूर्ण लंबे जीवन की कामना करता हूं।”

उन्होंने कहा कि देश के प्रति आडवाणी का योगदान अमूल्य है। उन्होंने कहा, “वह हमेशा ज्ञान के विशाल भंडाल व ईमानदारी के लिए सम्मानीय रहे हैं।”

मोदी ने कहा, “मैंने व्यक्तिगत तौर पर आडवाणी जी से बहुत कुछ सीखा है। हमारे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए वह सर्वश्रेष्ठ गुरु और नि:स्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं।”

वहीं, राजनाथ ने उन्हें बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, “हमारे प्यारे नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके 89वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु दे।”

आडवाणी का जन्म आठ नवम्बर, 1927 को हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493