इस साल मार्च के बाद से लगातार आठवीं बार देश के विदेशी व्यापार में गिरावट आई है।
द जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स के मुताबिक, देश का निर्यात 3.6 प्रतिशत घटकर 1,230 अरब युआन रहा है, जबकि आयात 16 प्रतिशत घटकर 833.14 अरब युआन रहा है। व्यापार अधिशेष (सरप्लस) 40.2 प्रतिशत बढ़कर 393.22 अरब युआन रहा है।
2015 के शुरुआती 10 महीनों में विदेशी व्यापार सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत घटकर 19,930 अरब युआन रहा है। इस दौरान देश का निर्यात 11,460 अरब युआन और आयात 8,470 अरब युआन रहा है। व्यापार अधिशेष 75.3 प्रतिशत बढ़कर 2,990 अरब युआन रहा है।
dharmpath.com dharmpath