नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धुंध रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह धुंध बनी रहेगी।”
यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 92 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
dharmpath.com dharmpath