दिवाली पर खूबसूरत अंदाज के लिए..

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। दिवाली उत्सव के मौके पर आप सबसे बेहतरीन दिखना चाहती हैं। इस दिवाली ज्यादा भारी पहनावे के बिना और बोल्ड स्टेटमेंट पीस पहनकर आप उत्सवी लुक पा सकती हैं। यह कहना है एक विशेषज्ञ का।

यूबी ज्वेलरी के आभूषण विशेषज्ञ आकाश बरमेचा इस दिवाली आपको ज्यादा खास दिखने में मदद करने के लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं :

-सादी एक्सेसरी की मदद से या फिर केवल एक स्टेटमेंट पीस पहनकर आप आधुनिक लुक पा सकती हैं। हीरे के ईयररिंग्स या पेंडेंट्स शानदार विकल्प हैं।

-अगर आप इंडो-वेस्टर्न परिधान पहन रही हैं तो इसके साथ फ्यूजन ज्वेलरी पहनें। हीरे, पोल्की और चटख रंगों के रत्नजड़ित जड़ाऊ आभूषणों को मिला-जुला कर पहनें। यह आपके परिधान की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

-सादे परिधान के साथ डिजिटल प्रिंट का दुपट्टा या डिजिटल प्रिंट की कुर्ती के साथ चूड़ियां आधुनिक और ट्रेंडी लुक देंगी।

-टॉप के साथ पलाजो पैंट पहनें। इसे दिवाली के लिए खास उत्सवी अंदाज देने के लिए इसके साथ एक ईयररिंग या रिस्ट कफ पहनें।

-फूलों के मोटिफ्स वाले आभूषण खासे चलन में हैं। ध्यान रखें कि अपने परिधान के साथ सब कुछ मैच करना जरूरी नहीं है, इसलिए कुछ अलग पहनने की कोशिश करें। रोज गोल्ड ज्यादातर सभी परिधानों के साथ खूबसूरत लगता है। हालांकि आप चाहें तो किसी दोहरे रंग का भी चुनाव कर सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493