नित्य सौंदर्य से जीवन में भरें प्रेम के रंग

न्यूयॉर्क, 9 नवंबर (आईएएनएस)। आपकी लिपस्टिक का खूबसूरत शेड या आंखों पर लगा मस्कारा क्या आपके जीवन में प्रेम को बढ़ा सकता है? एक नया अध्ययन तो यही बताता है कि एक नियमित सौंदर्य प्रक्रिया आपके जीवन में प्रेम को बढ़ा सकती है।

वेबसाइट ‘परेड डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क की फोरढम यूनिवर्सिटी की सहभागिता में कॉस्मेटिक्स ब्रांड रेवलॉन द्वारा किए गए एक अध्ययन में महिलाओं से अपने दैनिक सौंदर्य रूटीन में एक साधारण सौंदर्य प्रक्रिया को शामिल करने और लव लाइफ पर पड़ने वाले उसके प्रभाव के बारे में बताने को कहा गया।

इस नियमित सौंदर्य प्रक्रिया में हर दिन शीशे में देखकर खुद को निहारना, इत्र लगाना, आंखों का मेकअप करना, मिंट या चॉकलेट का आनंद उठाना, लिपस्टिक लगाना, गहरी सांस लेना और मुस्काराना शामिल था।

परिणाम में एक सप्ताह के भीतर ही 97 प्रतिशत महिलाओं को खुद के भीतर सकारात्मक बदलाव महसूस हुआ, जबकि 71 फीसदी ने प्रेम की चाहत जाहिर की।

85 फीसदी प्रतिभागियों ने अपने प्रति दूसरों की प्रतिक्रिया में सकारात्मक बदलाव महसूस किया और 65 फीसदी महिलाओं ने अपने पति या प्रेमी से ज्यादा तारीफें मिलने की बात स्वीकारी।

रेवलॉन ने पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता तातिया पिलियेवा की मदद से यह दर्शाते हुए एक लघु फिल्म ‘लव टेस्ट’ बनाई है कि एक साधारण सौंदर्य दिनचर्या किस प्रकार महिलाओं को ज्यादा आत्मनिर्भर और प्रेम के लिए तैयार कर सकती है।

इस वीडियो को अब तक 90 लाख लोग देख चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493