भाजपा की हार की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए : शत्रुघ्न

पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा सोमवार को पटना पहुंचे और उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन की जीत पर बधाई दी। सिन्हा ने इसके बाद कहा कि पार्टी में हार की समीक्षा होनी चाहिए और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश कुमार के आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें महागठबंधन की जीत की बधाई दी और नई सरकार के लिए शुभकामनाएं दी।

नीतीश से मुलाकात करने के बाद आवास से बाहर निकले सिन्हा ने कहा, “पटना साहिब के सांसद होने के कारण मुख्यमंत्री की जीत पर बधाई देने आया हूं।”

उन्होंने कहा, “पारिवारिक रिश्ते को राजनीति के तराजू पर नहीं तौलना चाहिए। नीतीश से दोस्ताना और पारिवारिक और व्यक्तिगत संबंध रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर सिन्हा अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए सिन्हा का नाम स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया था, परंतु सिन्हा प्रचार अभियान में शामिल नहीं हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493