नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने सोमवार को एचटीसी 728जी डूअल सिम स्मार्टफोन बाजार में उतारा। इसकी कीमत 17,990 रुपये है। स्मार्टफोन में 2टीबी स्टोरेज क्षमता है।
एचटीसी के दक्षिण एशिया में कंपनी के कारोबार के अध्यक्ष फैजल सिद्दीकी ने कहा, “एचटीसी डिजायर 728जी डूअल सिम स्मार्टफोन का डिजाइन आकर्षक होने के साथ-साथ इसके फीचर भी अच्छे हैं।”
उन्होंने कहा, “हम ग्राहकों को स्मार्टफोन के मामले में बेहतरीन और पूरी तरह से अनुकूल अनुभव प्रदान कराना चाहते हैं और इस संदर्भ में एचटीसी डिजायर 728जी सबसे सटीक है।”
इस नए स्मार्टफोन में 64 बिट मीडियाटेक 1.3 गीगाहर्टज ओक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है। इसका डिस्प्ले 5.5 इंच का है और साथ में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
इसके साथ ही एचटीसी 728जी में पांच मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 16जीबी की इंटर्नल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath