मध्यपूर्व का चरमपंथ पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा : ईरान

तेहरान, 9 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने सोमवार को कहा कि मध्य पूर्व में बढ़ता उग्रवाद और संप्रदायवाद पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।

तेहरान, 9 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने सोमवार को कहा कि मध्य पूर्व में बढ़ता उग्रवाद और संप्रदायवाद पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।

प्रेस टीवी की रपट के अनुसार जरीफ ने ईरानी राजदूतों, गवर्नर-जनरलों और आर्थिक अधिकारियों के सम्मेलन में कहा, “हमारा क्षेत्र आज एक गंभीर और भीषण खतरे का सामना कर रहा है। यह खतरा है अनियंत्रित उग्रवाद और संप्रदायवाद का जो कि क्षेत्र की कई ताकतों की गलत नीतियों का नतीजा है।”

जरीफ ने पांच महाशक्तियों और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर हुए ज्वाइंट कंप्रीहेंसिव प्लान आफ एक्शन (जेसीपीओए) का जिक्र करते हुए देश के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493