मोदी ने पूर्व आईएएफ प्रमुख के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एयर मार्शल ओम प्रकाश मेहरा के निधन पर सोमवार को शोक जताया।

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एयर मार्शल ओम प्रकाश मेहरा के निधन पर सोमवार को शोक जताया।

मोदी ने एक बयान में कहा, “बहादुर और देशभक्त ओ.पी. मेहरा के निधन पर दुखी हूं। उन्हें देश को दिए उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।”

मेहरा ने कई रूपों में देश को अपनी सेवाएं दी थी। पहले उन्होंने वायुसेना में अपनी सेवाएं दी, फिर खेल प्रशासक के रूप में और उसके बाद वह कई राज्यों के राज्यपाल रहे।

मोदी ने कहा, “मेरा मन ओ.पी. मेहरा के परिवार और उनसे संबंधित सभी के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

मेहरा का रविवार को 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें 1968 में परम विशिष्ट सेवा मेडल से और 1977 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493