लखनऊ में अवध पोलो कप 12 नवंबर से

लेफ्टिनेंट जनरल राजन बख्शी पोलो में विशेष रुचि रखते हैं और स्वयं पोलो खिलाड़ी भी हैं। अवध पोलो मैच में सेना तथा सिविल प्रशासन के जानेमाने खिलाड़ी भाग लेंगे।

इस वर्ष लखनऊ में चौथी बार आयोजित हो रहे अवध पोलो में चार टीमों के भाग लेने की उम्मीद है। इनमें मेरठ की रिमाउंट वेटरिनरी सेंटर (आरवीसी) टीम, देहरादून से भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) टीम, जयपुर की 61 कैविलरी टीम तथा आर्मी सर्विस कोर टीम शामिल हैं।

12 एवं 13 नवंबर को शाम 3 बजे से लीग मैच खेले जाएंगे, जबकि ‘अवध पोलो कप’ 14 नवंबर को आयोजित होगा। इस खेल की मुख्य प्रतियोगिता आर्मी कमांडर्स पोलो प्रदर्शन मैच 15 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

मध्य कमान के स्टाफ अध्यक्ष ले. जनरल आरपी साही (एवीएसएम) इसे स्मरणीय स्पर्धा बनाने के लिए अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहे हैं। इस खेल के दौरान विभिन्न रंगारंग एवं साहसिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें टंेट पेगिंग, पैरामोटर डिस्प्ले, मोटरसाइकिल डिस्प्ले, डॉग-शो, विन्टेज कार रैली, मिल्रिटी बैंड डिस्प्ले तथा खुखरी डांस शामिल हैं।

इस अवसर पर ले. जनरल राजन बख्शी सहित सेना के वरिष्ठ सैन्यधिकारी, असैन्य गण्यमान्य अतिथि, स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, स्कूलों के बच्चे तथा सैन्य कर्मियों के परिजन उपस्थित होंगे। लखनऊ में वर्ष 1912 में पहली बार इंडियन पोलो एसोसिएशन कप का आयोजन किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493