राष्ट्रपति प्रणब ने अंगोला के राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को अंगोला के राष्ट्रीय दिवस पर वहां की सरकार और जनता को बधाई दी। अंगोला का राष्ट्रीय दिवस बुधवार को है।

मुखर्जी ने अंगोला के राष्ट्रपति जोस एडुवाडरे डोज सांतोस के नाम संदेश में देश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि भारत और अंगोला के परंपरागत रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

मुखर्जी ने कहा, “हाल के वर्षो में हमारे संबंधों का आर्थिक सामंजस्य बढ़ा है। अफ्रीकी देशों से कच्चे तेल के आयात में अंगोला अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है।”

उन्होंने कहा, “हम अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की दृष्टि से अंगोला के साथ निरंतर उच्चस्तरीय संपर्क बनाए रखने के लिए आश्वस्त हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493