चेन्नई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी अभिनेता रवि किशन, साई धरम तेजा अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘सुप्रीम’ में एक हास्य खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म निर्देशक अनिल रविपुदी ने आईएएनएस को बताया, “वह ऐसे खलनायक के किरदार में होंगे, जो दर्शकों को हास्य से गदगद करेंगे। यह सभी भूमिकाओं के विपरीत है, जो अब तक के कॅरियर में उन्होंने नहीं निभाया। वह इसमें शामिल हो गए हैं और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है।”
इससे पहले बड़े पर्दे पर वह तेलुगू फिल्म ‘किक 2’ में नजर आए थे। फिल्म ‘सुप्रीम’ में किरदार के लिए किशन को कुछ खास बदलाव करने पड़ेंगे।
इस फिल्म में राशि खन्ना भी नजर आएंगी। फिल्म दिल राजू द्वारा निर्मित थी।
dharmpath.com dharmpath