श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग पर संघर्ष

श्रीनगर, 10 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग में मंगलवार को स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने सात नवंबर को सुरक्षा अभियान के दौरान मारे गए एक युवक के घर की ओर मार्च निकाला, जिस दौरान हिंसा भड़क उठी।

श्रीनगर के जैनकोट इलाके में स्थित मृत युवक गौहर अहमद डार के निवास की ओर लगभग 30 वाहनों में सवार होकर जाते समय एसएसएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को सुरक्षा बलों ने श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग पर रोक लिया।

डार भी एसएसएम कॉलेज का छात्र था।

पुलिस ने राजमार्ग से विद्यार्थियों को वापस भेजने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैंस के गोले दागे। विद्यार्थियों ने भी पथराव किया।

इस बीच, सोमवार को गौहर की दादी उसकी मौत की खबर सुनते चल बसीं।

राज्य सरकार ने युवाओं की मौत पर दंडाधिकारी से जांच कराने के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि जैनकोट इलाके में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष के दौरान सुरक्षकर्मियों द्वारा दागे गए आंसूगैस के गोले में से एक गोला गौहर के सिर में जा लगा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493