त्योहार के मौके पर ट्रेनों में चोर सक्रिय

ट्रेन जब झांसी स्टेशन पहुंची और जैसे ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई, इसी दौरान यात्री संजीव ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली, जिसमें यात्री संजीव ने बताया कि उसका बैग चोरी हो गया है। उसे शक है कि उसका बैग झांसी स्टेशन पर ही चोरी हुआ है।

जानकारी लेने के बाद जीआरपी व आरपीएफ ने यात्री को ट्रेन से उतार लिया और थाने में चलकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। जैसे ही यात्री थाने पहुंचा तभी उसे जानकारी हुई कि उसका चोरी गया बैग ग्वालियर में एक युवक के पास बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही वह ग्वालियर के लिए रवाना हो गया।

इसी प्रकार गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाल ट्रेन क्रमांक 15015 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस के एसी कोच क्रमांक बी-3 के बर्थ क्रमांक 60 पर एक महिला यात्रा कर रही थी। इसी दौरान कानपुर स्टेशन पर बदमाश उसके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गया। महिला ने शोर मचाते हुए हंगामा किया।

हंगामे को देख यात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल के माध्यम से झांसी जीआरपी व आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर कार्रवाही शुरू कर दी।

नई दिल्ली से पुडुच्चेरी जाने वाली ट्रेन क्रमांक 22404 पुडुच्चेरी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच क्रमांक एस-6 के बर्थ क्रमांक 62 पर नई दिल्ली से झांसी के लिए आशुतोष शर्मा निवासी कुठौंद रेंढर जालौन यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान चोर मौका पाकर मोबाइल चोरी कर ले गया। झांसी पहुंचकर पीड़ित यात्री ने इसकी शिकायत थाना जीआरपी से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493