कोलकाता, 10 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक न्यायाधीश पर हमले के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
घटना रविवार रात को हुई। बीरभूम के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी इंद्रानिल चटर्जी से काली पूजा के लिए चंदा मांगने के दौरान युवकों ने धक्का-मुक्की की थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद राय ने बताया, “हमने इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें आज (मंगलवार) अदालत में पेश किया गया।”
चार में से दो आरोपियों दीब्येंदु सरकार और मीर मिमान को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। दो अन्य मीर सुमन और मोहम्मद हसन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, न्यायिक अधिकारी अपनी कार से कहीं जा रहे थे। रास्ते में उन्हें 20 युवकों की टोली ने रोका और काली पूजा के लिए चंदा मांगा।
विवाद में युवकों ने चटर्जी का कपड़ा फाड़ दिया। उनके सुरक्षाकर्मी को भी धक्का दिया गया था।
dharmpath.com dharmpath