गिरीश की टीपू सुल्तान संबंधी टिप्पणी से बखेड़ा

बेंगलुरू, 11 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर नाटककार-अभिनेता गिरीश कर्नाड ने मंगलवार को यह कहकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया कि बेंगलुरू अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का नाम शहर के संस्थापक केम्पे गौड़ा की बजाय मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के नाम पर रखा जाना उपयुक्त होगा।

गिरीश ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “क्योंकि टीपू का जन्म देवनहल्ली में हुआ था, जहां नया हवाईअड्डा बनाया और उसका संचालन किया जा रहा है, ऐसे में हवाईअड्डे का नाम उनके नाम पर रखा जाना उपयुक्त होगा, क्योंकि वह भी अंग्रेजों के खिलाफ लड़े थे।”

शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित इस हवाईअड्डे का नाम तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की सिफारिश पर 15 दिसंबर, 2013 को केम्पे गौड़ा के नाम पर रखा गया। इस नाम को सभी राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया था।

गिरीश ने यह विवादित टिप्पणी राज्य सरकार की ओर से टीपू सुल्तान की 265वीं बरसी के उपलक्ष्य में रखे कार्यक्रम में दी थी। भाजपा ने उनकी इस टिप्पणी का विरोध किया है और हवाईअड्डे का नाम बदलने से इंकार कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493