रोवन एटकिंसन ने 24 साल बाद लिया पत्नी से तलाक

लंदन, 11 नवंबर (आईएएनएस)। हास्य अभिनेता रोवन एटकिंसन और उनकी पत्नी को 24 साल बाद अनुचित व्यवहार के आधार पर तुरंत तलाक दिया गया।

लंदन, 11 नवंबर (आईएएनएस)। हास्य अभिनेता रोवन एटकिंसन और उनकी पत्नी को 24 साल बाद अनुचित व्यवहार के आधार पर तुरंत तलाक दिया गया।

‘मिस्टर बीन’ के अभिनेता, पूर्व बीबीसी मेकअप कलाकार सुनेत्रा (54) से 2014 के बाद से अलग हैं।

सेंट्रल फैमिली कोर्ट में जिला न्यायाधीश ने एक मिनट से कम चली सुनवाई में एटकिंसन और उनकी पत्नी को तलाक जारी कर दिया।

वेबसाइड ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, न ही रोवन और न ही सुनेत्रा ने याचिका दाखिल की। वह घोषणा के लिए न्यायालय में मौजूद रहे।

एक सूत्र ने ‘द सन’ से कहा, “सुनेत्रा एक युवती के साथ अपनी पति के संबंधों को लेकर परेशान थी।”

एटकिंसन (60) 18 महीनों से 32 साल की लुईस फोर्ड के साथ डेट कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493