‘एंपायर’ की अभिनेत्री ने ‘मोटापे’ पर दिया करारा जवाब

लॉस एंजेलिस, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री गेबौरे सिदिबे को टेलीविजन धारावाहिक ‘एंपायर’ के की एक कड़ी में प्रेमप्रसंग का एक दृश्य करने केबाद, अपने मोटापे को लेकर कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। वहीं इस आलोचना पर उन्होंने करारा जबाव दिया है।

सिदिबे ने कहा कि हालांकि वह मोटी हैं, लेकिन धारावाहिक की इस कड़ी में जो दृश्य उन्होंने किया उसमें खुद को सेक्सी और सुंदर महसूस किया।

सिदिबे (32) ने धारावाहिक में एमसी जे पोप्पा की प्रेमिका का किरदार निभाया है। एमसी जे पोप्पा का किरदार एमओ मेकराय ने निभाया है। लेकिन इस कड़ी के प्रसारण के बाद ऑस्कर के लिए नामित अभिनेत्री की सामाजिक मीडिया उपयोगकर्ताओं ने आलोचना की है।

वहीं सिदिबे ने ब्लॉग पर लिखा, “मैं मोटी हूं, काली हूं, मुझे प्राइमटाइम में प्रेम प्रसंग के दृश्य करना पसंद है। जब भी यह दृश्य फिल्माए जाते हैं तो मैं नर्वस होने के बजाय आनंद लेती हूं, इसके अलावा मुझे खास महसूस होता है। मुझे यह अच्छा लगता है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493