नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह धुंध भरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यहां सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई।
यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का औसत था। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है।
dharmpath.com dharmpath