रणबीर की प्रतिभा पर दीपिका को पूरा यकीन

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का भले ही अलगाव हो गया हो, लेकिन जब कभी एक कलाकार के तौर पर रणबीर की प्रतिभा को लेकर सवाल खड़े होते हैं तो दीपिका उनके बचाव में आ जाती हैं।

रणबीर और दीपिका एक बार फिर इम्तियाज अली के निर्देशन में बनने जा रही ‘तमाशा’ में साथ दिखेंगे।

रणबीर की हाल में आई कई फिल्मों के असफल हो जाने के बारे में पूछे जाने पर दीपिका ने कहा, रणबीर हमेशा से ही अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन देते हैं, क्योंकि उनका दिल काम पर लगा रहता है।

रणबीर की हालिया प्रदर्शित फिल्में ‘बेशरम’, ‘रॉय’, ‘बॉम्बे वेलवेट’ बाॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाईं।

रणबीर जहां अपने आप को एक बार फिर साबित करना चाहते हैं, वहीं दीपिका का कहना है कि जब रणबीर जैसे कलाकार की प्रतिभा की बात हो, तो ‘इसमें साबित करने जैसा कुछ नहीं’।

रणबीर और दीपिका दिलावी उत्सव के लिए मंगलवार रात दिल्ली आए थे और उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत की।

दीपिका ने यहां बातचीत के दौरान कहा, “हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव होते हैं। मैंने फिल्मों और अभिनय को लेकर उनके जैसा जुनूनी व्यक्ति नहीं देखा।”

रणबीर और दीपिका पूर्व में ‘बचना ऐ हसीनों’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ काम कर चुके हैं। पर्दे पर उनकी जोड़ी की तुलना अक्सर शाहरुख खान और काजोल की लोकप्रिय जोड़ी से की जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493