‘फैट सिस्टर’ के तमगे ने कोल कर्दशियां को मजबूत बनाया

लॉस एंजेलिस, 12 नवंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार कोल कर्दशियां ने अपनी बहनों किम कर्दशियां और कोर्टनी कर्दश्यिां की तुलना में खुद को कभी मोटा नहीं समझा, पर उन्हें जब ‘फैट सिस्टर’ का तमगा दिया गया तो उन्हें बेहद निराशा हुई।

ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कोल ने कहा, “यह बेहद हास्यास्पद था, क्योंकि मुझे नहीं लगता था कि मैं मोटी हूं। लोगों ने जब मुझे ‘फैट सिस्टर’ कहना शुरू किया तो मेरी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह थी कि ‘क्या मैं ऐसी हूं’?”

कोल के अनुसार, “बीते समय को याद करती हूं तो मुझे लगता है कि मेरा वजन स्वास्थ्य के अनुकूल नहीं था।”

31 वर्षीय कोल का दावा है कि उनकी फिगर की आलोचना ने उन्हें एक मजबूत इंसान बनाया है।

कोल ने कहा, “इसने मुझे निश्चय ही मजबूत बनाया है और इस प्रकार की बातों को झेलना सिखाया है, लेकिन इसने मुझे साथ ही यह भी सिखाया है कि लोगों के शब्द किस प्रकार दूसरों को दुखी कर सकते हैं।”

कोल ने कहा, “मै समझ गई कि क्यों कई लोग खाने से जुड़े रोगों (ईटिंग डिसऑर्डर) का शिकार हो जाते हैं, लेकिन मुझे खुद पर गर्व है कि मुझ पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा और इन सब बातों ने मुझे मजबूत बनाया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493