हम नेता शकुनी चौधरी ने राजनीति से संन्यास लिया

पटना, 13 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में केवल एक सीट जीतने से व्यथित हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद से मैंने इस्तीफा दे दिया और सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है।”

चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से वह बेहद व्यथित हैं, जिसमें पार्टी ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन केवल एक सीट पर जीत दर्ज कर पाए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की जबरदस्त हार के बाद इस्तीफा देने वाले वह पहले नेता हैं।

पार्टी से एकमात्र नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ही चुनाव जीतने में कामयाब हो पाए। उन्होंने अपने जिले के इमामगंज से जीत दर्ज की। शकुनी चौधरी खुद चुनाव हार गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493