पंजाब, हरियाणा में धान की खरीदारी 182 लाख टन पार

चंडीगढ़, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कम बारिश के बावजूद पंजाब और हरियाणा में इस साल धान की अच्छी पैदावार हुई है। दोनों राज्यों में 182 लाख टन से अधिक धान की खरीदारी हो चुकी है। यह मात्रा पिछले वर्ष से काफी अधिक है।

चंडीगढ़, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कम बारिश के बावजूद पंजाब और हरियाणा में इस साल धान की अच्छी पैदावार हुई है। दोनों राज्यों में 182 लाख टन से अधिक धान की खरीदारी हो चुकी है। यह मात्रा पिछले वर्ष से काफी अधिक है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां कहा कि पंजाब ने पिछले वर्ष के 118 लाख टन की तुलना में इस वर्ष 130 लाख टन धान की खरीदारी की है।

विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के किसानों को अबतक 14,463 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

पंजाब में धान की खरीदारी पहली अक्टूबर से शुरू हुई है। उम्मीद है कि राज्य में पिछले वर्ष 2014 118 लाख टन की तुलना में इस वर्ष 137 लाख टन धान की खरीदारी होगी।

धान की 95 प्रतिशत से अधिक खरीदारी सरकारी एजेंसियों ने की है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस मौसम में पंजाब में धान की खरीदारी के लिए 18,972 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

संगरूर और लुधियाना जिले राज्य में धान की खरीदारी में सबसे आगे हैं।

पड़ोसी राज्य हरियाणा में 52 लाख टन धान की खरीदारी हो चुकी है, जबकि इस मौसम के लिए 37 लाख टन का लक्ष्य रखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493