उप्र : अवध पोलो कप का फाइनल मैच शनिवार को

इस वर्ष लखनऊ छावनी में आयोजित हो रहे इस अवध पोलो कप में चार पोलो टीमें भाग ले रही हैं। इसके बाद ‘अवध पोलो प्रदर्शनी मैच’ 15 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत की चार प्रमुख टीमें इस शहर में पहुच चुकी है।

लीग मैच खेलने वाली टीमों में अवध वारियर्स, सम्राट, सुल्तान एवं शहंशाह हैं, जिनके खिलाड़ी, 61 कैविलरी, रिमाउन्ट वेटरिनरी सेंटर (आरवीसी) मेरठ, भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून, तथा आर्मी सर्विस कोर से चुने गए हैं। लीग मैच शाम 3 बजे से ‘सूर्या खेल परिसर मैदान’ पर खेले जाएंगे।

इससे पहले, गुरुवार शाम अवध पोलो कप का पहला मैच अवध वारियर्स और सम्राट की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें अवध वारियर्स 51/2-3 से विजयी रहा। वर्ष 1912 में लखनऊ में इस खेल को शुरू करने एवं यहां के युवाओं में पोलो एवं घुड़सवारी को बढ़ावा देने एवं साहसिक गतिविधियों के प्रति उनमें जागृति पैदा करने के उद्देश्य से मध्य कमान द्वारा शहर में एक बहुउद्देश्यीय नया पोलो मैदान बनाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493