पुलिस के मुताबिक, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के रोहाई निवासी हरीचंद (22) अपने घर से गोवर्धन पूजा देखने निकला था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। देर शाम उसका शव गांव से दूर खद्दी गांव के निकट रेलवे लाइन पर पुलिया के पास पड़ा देखा गया।
जानकारी मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। वह अभी अविवाहित है और चार भाइयों में तीसरे नंबर का है।
dharmpath.com dharmpath