हमीरपुर के रमेड़ी निवासी विजय (20) बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह अपने साथियों के साथ हमीरपुर नगर से पांच किलोमीटर दूर मेरापुर स्थित संगम तट पर नहाने गया था। डुबकी लगाने के बाद वह गहरे पानी में चला गया। कुछ घंटे बाद उसका शव बरामद किया जा सका।
विजय की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृत छात्र के पिता मुन्नालाल भारतीय स्टेट बैंक की हमीरपुर शाखा में कैशियर हैं।
dharmpath.com dharmpath