कश्मीर के स्कूली बच्चे राजनाथ से मिले

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कश्मीर के दूर-दराज क्षेत्रों के 40 बच्चों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इनमें 20 लड़कियां शामिल थीं।

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कश्मीर के दूर-दराज क्षेत्रों के 40 बच्चों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इनमें 20 लड़कियां शामिल थीं।

राजनाथ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अनेकता में एकता का देश है। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वे देश की सुंदरता और विविधता को साझा करें, ताकि देश एकीकृत रूप से आगे बढ़े और प्रतिदिन मजबूत बने।

उन्होंने देश की समृद्ध सांस्कृति विरासत एवं विविधता को देखने के लिए कश्मीर क्षेत्र के बच्चों के लिए भारत दर्शन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की प्रशंसा की।

बच्चों ने विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा के बारे में अपने अनुभव साझा किए और आयोजन के लिए सीमा सुरक्षा बल को धन्यवाद दिया। गृहमंत्री ने बच्चों से वापसी के बाद मित्रों तथा परिजनों के साथ अनुभव और प्यार साझा करने की सलाह दी।

इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक डी. के. पाठक ने कहा कि भारत दर्शन भ्रमण की अवधारणा वर्ष 2000 में शुरू की गई थी और इसका आयोजन जम्मू एवं कश्मीर के बच्चों के लिए प्रत्येक वर्ष किया जाता है। अब तक बीएसएफ प्रायोजित भारत दर्शन भ्रमण में जम्मू-कश्मीर के 1499 बच्चे शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं देश के सामाजिक परिवेश से परिचित कराना तथा देश की औद्योगिक, तकनीकी तथा विज्ञान के क्षेत्रों में प्रगति के बारे में बताना और उनमें देश के लिए गौरव भाव करना है। भ्रमण के दौरान बच्चों ने देश के विभिन्न भागों में ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक महत्व के स्थानों को देखा। भारत दर्शन भ्रमण से बच्चों को देश की विविधता देखने का अवसर मिलता है। इस भ्रमण से बच्चों को विभिन्न संस्कृतियों, क्षेत्रों तथा भाषाओं के लोगों के साथ मिलने-जुलने और संवाद का मौका मिलता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493