ओडिशा में 408 चिकित्सक बर्खास्त

भुवनेश्वर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने बगैर अनुमति के लंबे समय तक अपने कार्यस्थल से गायब रहने के लिए 408 चिकित्सकों को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया।

भुवनेश्वर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने बगैर अनुमति के लंबे समय तक अपने कार्यस्थल से गायब रहने के लिए 408 चिकित्सकों को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि विभाग ने 412 चिकित्सकों को नोटिस जारी करने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की। चार चिकित्सकों ने हालांकि नोटिस का जवाब दिया और विभाग से अपील की कि उन्हें बर्खास्त न किया जाए।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा है, “सरकार ने उनकी अपील पर विचार करते हुए 408 चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया।”

बयान में कहा गया है कि ओडिशा लोकसेवा आयोग ने भी चिकित्सकों को बर्खास्त किए जाने के राज्य सरकार के निर्णय से सहमति जताई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493