नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को देशभर के सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।
मुखर्जी ने ट्वीट किया, “इस अवसर पर मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद इस देश के सभी बच्चों के साथ है। हमारे देश का भविष्य हमारे बच्चों पर निर्भर है।”
राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों को देश के भविष्य के लिए बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और उनकी क्षमता का पूरी तरह विकास किया जाना चाहिए।
मुखर्जी ने कहा, “बच्चों को पर्याप्त अवसर और मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए। उनके भीतर समाज और मानवता के लिए योगदान करने की अपार क्षमता है।”
प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को देश के पूर्व और प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है।
dharmpath.com dharmpath